अवैध संबंधों के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या, कोतवाली पहुंच आरोपी पति ने किया सरेंडर

कानपुर देहात। पुखरायां कस्बा में सोमवार की रात सिक्योरिटी गार्ड पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पति रायफल लेकर कोतवाली पहुंच गया। जानकारी पर एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा का रहना वाला भागीरथ लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी शादी कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी सीमा से हुई थी। सीमा मायके में रह रही थी और भागीरथ लखनऊ में नौकरी कर रहा था। भागीरथ ने पहली पत्नी सीमा को बिना तलाक दिए ही ऊषा नाम की युवती से शादी कर ली थी।

सोमवार की रात अवैध संबंधों के शक में भागीरथ ने दूसरी पत्नी ऊषा को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह कई घंटों तक घर में ही रहा और मंगलवार सुबह कोतवाली भोगनीपुर पहुंचा। उसने हत्या करने की बात कोतवाल को बताई। जिसके बाद सीओ संजय कुमार सिंह, कोतवाल अंजन कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज पुखरायां उमेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। भोगनीपुर सीओ ने बताया कि पूछताछ में भागीरथ ने पत्नी के अवैध संबंध होने की बात बताई है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पत्नी को कई बार समझा चुका था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। सोमवार की शाम को भी उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और उससे झगड़ा करने लगी। गुस्से में आकर उसने गोली मार दी। अभी मृतका के परिजनों के तरह से किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक व्यक्ति द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए छानबीन कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।- बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000