जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष समेत 2 सिपाही निलंबित, 17 जुआरी भी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये व ताश के पत्ते बरामद

जालौन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी ने रामपुर थाना क्षेत्र में छापा मारकर एक जुआ की फड़ पकड़ी। छापेमारी के दौरान 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये व ताश-पत्ते बरामद किए हैं। मामले में पुलिस की संलिप्तता सामने आने पर जांच के बाद थानाध्यक्ष सहित दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। रामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर बुधवार देर शाम को एसओजी ने कस्बा रामपुरा के मोहल्ला जवाहर नगर में एक खाली मकान में छापेमारी की। यहां जुएं का फड़ चलता मिला। मौके से 17 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पांच लाख रुपये व ताश पत्ते बरामद किए।

टीम ने मौके से आरोपित जुआरी देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राजकुमार, मुहम्मद सलीम, मनीष कुमार, निशांत, विजय सिंह, रवि, रविशंकर, अंकुश, महेंद्र प्रताप, कुलदीप, रामपाल व नीलेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया। उक्त जुएं का अड्डा कस्बा रामपुरा में ही संचालित हो रहा था और थाना पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ से कराई। इसमें प्रथम दृष्टया रामपुरा थाना के थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल के साथ इसी थाने के सिपाही विनय चौहान व मोहित तिवारी को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच सीओ से कराई जा रही है।

जुआ के फड़ की सूचना पर कार्रवाई की गई थी, इस दौरान रामपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल व दो सिपाहियों की संलिप्तता पाई गई, जिस पर उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं गिरफ्तार 17 आरोपियों को जेल भेजा गया है। –डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000