दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिया भेजा गया उत्तरप्रदेशजौनपुर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 23, 2024 417 जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मिरसादपुर में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे अनियंत्रित हो गई तेज रफ्तार इनोवा कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद सवार लोग कार छोड़कर भाग गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। मिरसादपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मूक-बधिर अरविंद निषाद व 19 वर्षीय पंकज खरवार सुबह करीब नौ बजे घर से पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से पैदल बाबा परमहंस फिलिंग स्टेशन के सामने से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। उसी समय जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बेकाबू होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना 417 Share