अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर पिता धर्मराज सिंह का छलका दर्द, कहा-ठाकुर का एनकाउंटर कराकर पूरी हो गई अखिलेश की इच्छा

अमेठी। सुल्तानपुर लूट कांड मामले में यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस ने मंगेश यादव के बाद अब एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह का भी एनकाउंटर कर दिया है। अब अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ी बात कही है।एसटीएफ और उन्नाव पुलिस की मुठभेड़ अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी से उन्नाव के अचलगंज में सुबह लगभग 4 बजे हुई।इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली,जिसमें अनुज प्रताप सिंह मारा गया। दरअसल इस डकैती कांड में एसटीएफ ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं।अब जब अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया है तो अनुज प्रताप सिंह के पिता धर्मराज सिंह ने अखिलेश यादव का नाम लेकर बड़ी बात कही है।

धर्मराज सिंह ने कहा कि ठाकुरों का एनकाउंटर करवाकर अब अखिलेश यादव को तसल्ली मिल गई। धर्मराज सिंह ने कहा कि अभी तक उनके परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।सिर्फ ये पता है कि पुलिस ने एनकाउंटर करके मृत घोषित किया है।अनुज 3 मई को आखिरी बार गांव आया था। धर्मराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई। ठाकुरों का एनकाउंटर हो गया। धर्मराज सिंह ने ये भी कहा कि जिनके पास 35-40 केस हैं उनका एनकाउंटर नहीं हो रहा है, मगर जिनके पास 1 या 2 केस हैं उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। धर्मराज सिंह ने कहा कि सरकार की मर्जी जो चाहे कर सकती है। आपको बताते चलें कि यूपी एसटीएफ और उन्नाव पुलिस की अचलगंज में अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी से सुबह लगभग 4 बजे मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में अनुज प्रताप सिंह तो मारा गया,लेकिन उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।

बता दें कि अनुज प्रताप सिंह अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर का रहने वाला था।अनुज प्रताप सिंह सुल्तानपुर डकैती कांड का मास्टर माइंड विपिन सिंह का सबसे करीबी था।विपिन सिंह के साथ अनुज प्रताप सिंह ने गुजरात के एक डकैती कांड में भी साथ था। यह डकैती गुजरात के सूरत में हुई थी। विपिन सिंह ने सुल्तानपुर डकैती कांड में पहले ही सरेंडर कर रखा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने मिलीभगत करके सरेंडर कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000