जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर,सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश अनुज‌ प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी की एक्स पर पोस्ट

लखनऊ। आठ अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में भरत जी ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल एक और बदमाश एक लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। एसटीएफ और बदमाशों के बीच उन्नाव जिले के अचलगंज में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश भाग निकला और दूसरा अनुज प्रताप सिंह ढेर हो गया। इस एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एक्स पर एक पोस्ट सामने आई है।

दरअसल सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में भारत के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने लिखा है कि पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर,जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।सीएम ने एक्स पर ये पोस्ट बीते माह अगस्त में सुल्तानपुर में हुई डकैती में शामिल अनुज‌ प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद की है। इसलिए माना जा रहा है कि सीएम ने ये निशाना सपा मुखिया अखिलेश यादव पर साधा है।

सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल बदमाश मंगेश यादव का बीते दिनों एनकाउंटर हो गया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़ा किया था और इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था।अखिलेश ने आरोप लगाया था कि मंगेश की जाति देखकर उसे सटाकर गोली मारी गई थी।

बता दें कि सुल्तानपुर में 28 अगस्त को भरत जी ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े डकैती हुई थी।इसमें शामिल दो बदमाश यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे जा चुके है।चार मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़े गए हैं।इसका मास्टर माइंड भी जेल में है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह भरत जी ज्वेलर्स की दुकान में डकैती करते इ सीसीटीवी में कैद हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000