टाइल्स व्यापारी की गोली मारकर की हत्या; घूमने के बहाने घर से ले गए दोस्त, गाड़ी से उतारकर सिर में मारी गोली

गाजियाबाद में टाइल्स व्यापारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। तीनों दोस्त हरिद्वार घूमने के बहाने उसको घर से बुलाकर ले गए, फिर ये वारदात कर दी। हत्याकांड के एक आरोपी ने कोर्ट में पुराने मामले में सरेंडर कर दिया, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ है कि मुख्य हत्यारोपी से व्यापारी का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

सड़क किनारे मिली लाश, हाथ में था तमंचा सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक के हाथ में तमंचा था। शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड केस माना। जेब में मोबाइल पड़ा मिला। हाथ पर ऋषभ नाम गुदा हुआ था। मृतक की पहचान ऋषभ निवासी पंचवटी के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया- मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते दुकान बंद रहती है। सोमवार रात को ऋषभ दुकान बंद करके टहलने के लिए बाहर गए थे। उन्होंने पत्नी को फोन करके ये बताया था कि वो अपने तीन दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जा रहे हैं।

हरिद्वार को निकले, मेरठ से वापस मोड़ी गाड़ी परिजनों से पूछताछ में जिन तीन दोस्तों के नाम सामने आए, उसमें से एक मुकुल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुकुल गुप्ता से पूछताछ हुई तो उसने सारा घटनाक्रम पुलिस को बताया। मुकुल के अनुसार- कार को ऋषभ गुप्ता चला रहा था। उसके बराबर में अनुज शर्मा बैठा हुआ था। जबकि पीछे मुकुल गुप्ता और पुलकित गोयल बैठे हुए थे। तय हुआ कि चारों घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। मेरठ के परतापुर पहुंचने पर चारों का मन बदल गया और उन्होंने कार वापस गाजियाबाद की तरफ मोड़ दी। गाजियाबाद में रास्ते में अनुज शर्मा ने अपने घर के बाहर गाड़ी रुकवाई। वो 10 मिनट के लिए घर के अंदर गया और वापस आकर बैठ गया।

सुसाइड केस बनाने को हाथ में रखा तमंचा नेहरूनगर में फिर से ये गाड़ी रोकी गई। जैसे ही ऋषभ गुप्ता गाड़ी से नीचे उतरा तो अनुज शर्मा ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही ऋषभ की मौत हो गई। इसके बाद अनुज ने वो तमंचा ऋषभ के हाथ में रख दिया, जिससे ये सुसाइड केस लगे। यहां से सभी आरोपी अपने-अपने घरों को चले गए। हत्यारोपी का व्यापारी से था पुराना विवाद DCP राजेश कुमार ने बताया- अनुज शर्मा और ऋषभ गुप्ता पूर्व में बिजनेस पार्टनर थे।

बिजनेस में घाटा हो जाने पर दोनों में रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद में अनुज ने ये वारदात की है। अनुज शर्मा के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में अनुज ने कोर्ट में मंगलवार को सरेंडर कर दिया है। जबकि शेष दो आरोपियों मुकुल गुप्ता व पुलकित गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000