पति को छोड़कर महिला भाजपा नेता करोड़ों के जेवर सहित सिपाही संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला भाजपा नेता अपने पति को छोड़कर एक सिपाही के साथ फरार हो गई। अब पति ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है।भाजपा की ओर से चुनाव लड़ चुकी नेता उसी के घर में किराए पर रहने वाले एक सिपाही के साथ गायब हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वो करोड़ों रुपए के जेवर लेकर भागी है।

30 साल के सिपाही के साथ फरार हुई भाजपा नेत्री

जानकारी सामने आ रही है कि भदोही से भाजपा नेत्री चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुकी है। अब वो 30 साल के सिपाही के साथ फरार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे भी हैं। जिसमें सात साल के बेटे को वो अपने साथ ले गई है। महिला के पति भी भाजपा के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घर से लगभग ढाई करोड़ के जेवर और नगदी लेकर पत्नी सिपाही के साथ भाग गई है।

पति ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति ने साथ में भागे सिपाही पर पत्नी को फंसा कर भगाने का आरोप लगाया है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी 45 साल की है और वो 30 साल का। दोनों में कोई मेल नहीं है। पैसों के लिए पत्नी को लेकर भागा है। पति ने आरोप लगाए कि सिपाही उसकी हत्या भी कर सकता है।
क्या क्या ले गई पत्नी? पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर छोड़ते समय लगभग दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये और अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई है। सात साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है। आपको बता दें कि पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की बात कह रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000