रेप के आरोप में बंद कैदी ने डासना जेल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

गाजियाबाद की डासना जेल में एक कैदी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। रेप और पोस्को एक्ट के आरोपों में जेल में बंद कैदी ने कारागार के योगा हॉल में बिजली की केबल से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक कैदी 14 दिनों पहले ही हापुड़ जिले के पिलखुवा थाने से जेल में आया था। पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार का आरोप है कि छिजारसी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप ने मृतक को छोड़ने के लिए पैसों की मांग की थी, लेकिन जब पुलिस को पैसा नहीं दे पाए तो पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

कैदी की आत्महत्या के मामले की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि मृतक युवक शिवम राजपूत बुलंदशहर जिले के नरेना थाना क्षेत्र का रहने वाला था। जिसे हापुड़ पुलिस ने 10 सिंतबंर 2024 को रेप और पोक्सो एक्ट में जेल भेजा था। युवक ने मंगलवार की रात 10 बजे जेल के अंदर लाइब्रेरी में पंखे से लटककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। जब तक जेल कर्मी युवक को आत्महत्या करते हुए देख पाते उससे पहले ही युवक की मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कर उसके शव को नीचे उतरवाया। वहीं, बाद मे जेल प्रशासन ने स्थानीय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को पुलिस ने 12 साल की लड़की को बहला फुसलाकर ले जाते हुए लड़की को साथ में बरामद करते हुए गिरफ्तार किया था।लड़की ने अपने बयानों ने रेप की बात कही थी। इसके बाद पिलखुवा थाने की पुलिस ने 10 सितंबर को उसको संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

मृतक के पास से मिला दो पेज का सुसाइड

मृतक शिवम ने सुसाइड करने से पहले दो पेज को एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। शिवम ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था। जिसकी वजह से सुसाइड नोट की लिखावट साफ नहीं है। सुसाइड नोट में शिवम ने लड़की के मां बाप पर जेल भिजवाने का आरोप लगाया है।अपने सुसाइड नोट में शिवम ने लड़की के मां-बाप को सास ससुर लिखकर संबोधित किया है। सुसाइड में लिखा है कि मेरे ऊपर लड़की मुकदमा दर्ज करवाने को तैयार नहीं थी, लेकिन होने वाली सास ने जबरन मुझे फंसाने वाले बयान दिलवाए थे। जिनकी वजह से वह जेल में है।

परिजन ने चौकी चार्ज पर लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड नोट के आखिर में शिवम ने लड़की से माफी भी मांगी है। जेल प्रशासन ने युवक के आत्महत्या की जानकारी मृतक के परिजन को दी. जिसके बाद परिवार वाले जेल पहुंच गए। मृतक के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात 12:30 पर उन्हें जानकारी मिली की शिवम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि छिजारसी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप ने षड्यंत्र रचकर शिवम को जेल भेजा है। प्रदीप ने केस खत्म करने के नाम पर लाखों रुपए की मांग की थी, लेकिन जब वह चौकी चार्ज की डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो उसने शिवम को जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000