अपराधउत्तरप्रदेशमुरादाबाद मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में फंसी डेड बॉडी, लोगों में मचा हडकंप By Pratibha Rajdar Last updated Sep 26, 2024 583 मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के रामगंगा नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में शव फंस गया। नौजवान युवक का शव देखने के बाद मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलाहल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई की संभावना है। पुलिस के मुताबिक देखने से युवक की उम्र 25 साल के आसपास लग रही है। शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी पुलिस सहारा ले रही है। बुधवार दोपहर कल्याणपुर स्थित रामगंगा नदी किराने पप्पू समेत कई लोग मछली मार रहे थे। इसी बीच उनकी नजर एक शव पर पड़ी। उनकी सूचना पर पीतल बस्ती चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया। कुछ लोग मौके पर पहचान करने के लिए पहुंचे भी, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर कटघर संजय कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार 583 Share