प्रश्नपत्र लीक कराने में शामिल प्रयागराज स्थित विशप जानसन इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

लखनऊ। वर्ष 2023 में हुई आरओ-एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में पुलिस ने प्रयागराज के विशप जानसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने यह गिरफ्तारी इसी कॉलेज से 04 अप्रैल को गिरफ्तार एक आरोपी की शिनाख्त के बाद की है। एसटीएफ ने पूर्व प्रधानाचार्य से पूछताछ शुरू कर दी है। विशप जानसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य पारुल सोलोमन को एसटीएफ ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अर्पित विनीत यशवंत नामक व्यक्ति इसी कॉलेज में कार्मिक था, जिसको प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में 04 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।  इस दौरान जब उससे पूछताछ शुरू की गई तब पता चला कि उसकी नियोक्ता एवं तत्कालीन प्रधानाचार्य पारुल सोलोमन के इशारे पर वह प्रश्नपत्र लीक कराने में मदद कर रहा था। बतादें कि एसटीएफ ने पारुल सोलोमन की गिरफ्तारी एसटीएफ कार्यालय में ही पूछताछ के दौरान की है।

स्कूल से धक्का देकर था निकला

पारुल सोलोमन डॉयोसिस ऑफ लखनऊ के पूर्व बिशप पीटर बलदेव की बेटी हैं। पारुल सोलोमन कुछ दिनों पहले विवादों में आईं थी। यह मामला उस वक्त का है, जब डॉयोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान और उसके साथ के लोगों ने ताला तोड़कर कॉलेज पर कब्जा किया था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बिशप समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया था। यहां मामला बीते 2 जुलाई का है। जब पारुल सोलोमन कॉलेज के अपने केबिन में बाहर से ताला लगवाकर ऑफिस में बैठी थीं, उस दौरान बिशप और उनके लोग कॉलेज में घुसकर ऑफिस का दरवाजा हथौड़ी से तोड़ दिया था। पारुल का मोबाइल छीन लिया था। उस दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। आखिरी में आरोपियों ने पारुल को धक्का देकर आफिस से बाहर निकाल दिया था। 3 जुलाई को प्रिंसिपल की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में बिशप मॉरिस एडगर दान समेत 10-12 लोगों पर केस किया किया गया था।

यूपी एसटी एफ को मिली थी जांच

आर-एआरओ का एग्जाम 11 फरवरी 2024 को हुआ था। इसका नोटिफिकेशन 2023 में जारी किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ को पेपर लीक की जांच सौंपी गई। इस परीक्षा के शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और यूपी एसटीएफ को इसकी जांच सौंपी गई थी। एसटीएफ के जारी बयान के के अनुसार, पेपर 11 फरवरी की सुबह प्रयागराज के परीक्षा केंद्र बिशप जॉन्सन गर्ल्स स्कूल एण्ड कॉलेज से लीक हुआ था। इसके साथ ही जांच में ये यह बात सामने आई थी कि पेपर परीक्षा केंद्र के अलावा कहीं और से भी लीक हो सकता है। इसके बाद टीम प्रिंटिंग प्रेस की जानकारी जुटाने में लग गयी।  जिसके बाद भोपाल की एक प्रिटिंग प्रेस का नाम सामने आया था।

एसटीएफ की जांच में कै नाम के खुलासे

इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स पेपर लीक मास्टरमाइंड एसटी एफ की जांच में सामने आया था कि राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश, विशाल दुबे और सुनील रघुवंशी (प्रिटिंग प्रेस कर्मचारी) अलग-अलग प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़े थे। विशाल को जब पता चला कि उसके साथ का पढ़ा हुआ सुनील रघुवंशी प्रिटिंग प्रेस में नौकरी करता है, तो यह बात विशाल दुबे ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल और सुभाष प्रकाश को बताई थी। विशाल दुबे ने सुनील रघुवंशी को पैसे का लालच देते यूपी में होने वाले किसी भी परीक्षा के क्वेश्चन पेपर छपने पर उसे बताने को कहा। पैसे के लालच में सुनील रघुवंशी तैयार हो गया और उसने प्रिटिंग प्रेस में एक क्वेश्चन पेपर छपने की बात उसको बता दी। राजीव नयन मिश्रा, विशाल दुबे और सुभाष प्रकाश ने इस प्रश्न पत्र को आउट कराने के लिए सुनील रघुवंशी को तैयार कर लिया। 3 फरवरी 2024 को सुनील मौका देखकर प्रिटिंग प्रेस मशीन के एक पार्ट को बाहर ठीक कराने के नाम पर अपने पीने के पानी के बोतल के साथ लेकर प्रेस से आ गया। इन्हीं में क्वेश्चन पेपर छुपाकर बाहर लाया था।

1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हुए थे शामिल RO के 334 और ARO के 77 कुल 411 पोस्ट के लिए 12 फरवरी 2024 को यूपी के 58 जिलों में 2387 सेंटर्स पर एग्जाम हुआ था। इस एग्जाम के लिए 10 लाख 76 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से लगभग 64% कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। दावा किया गया था कि इस एग्जाम के पहले ही इसके जवाब वॉट्सऐप पर वायरल हो गए थे।  इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स पेपर लीक मास्टरमाइंड STF इंवेस्टिगेशन में सामने आया था कि राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश, विशाल दुबे और सुनील रघुवंशी (प्रिटिंग प्रेस कर्मचारी) अलग-अलग प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़े थे। विशाल को जब पता चला कि उसके साथ का पढ़ा हुआ सुनील रघुवंशी प्रिटिंग प्रेस में नौकरी करता है, तो यह बात विशाल दुबे ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल और सुभाष प्रकाश को बताई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000