अपराधउत्तरप्रदेशवाराणसी नकली क्राइम-ब्रांच चलाने वाले दरोगा पर लगा गैंगस्ट,गिरफ्तार By Pratibha Rajdar On Sep 26, 2024 316 वाराणसी में सराफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से 42 लाख 50 हजार रुपये की डकैती के मामले में जमानत पर रिहा हुए दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को आदमपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा और डकैती में शामिल उसके पांच अन्य सहयोगियों पर बुधवार को रामनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर आदमपुर थाने की पुलिस अदालत में पेश करने के लिए ले गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत डकैती के आरोपी दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से 12 सितंबर को जमानत मिली थी। उसे जिला जेल से इसी दिन रिहा कर दिया गया था। बता दें कि आभूषण कारोबारी जयपाल कुमार के दो कर्मचारियों को बस से उतार कर गत 22 जून की रात 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया गया था। घटना के संबंध में रामनगर थाने में 13 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। कमिश्नरेट की एसओजी ने जांच के बाद 24 जुलाई को तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके दो साथियों को 8.05 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। समाचार 316 Share