उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर आपत्तिजनक बयानबाजी करने पर सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज By Khulasa India News Desk Last updated Sep 30, 2024 409 हिन्दू धर्म के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रविवार को बताया कि अफजाल अंसारी के आपत्तिजनक बयान का पुलिस ने संज्ञान लिया है। चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला की तहरीर उनके खिलाफ 353 (3) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि गांजा को वैध कर देना चाहिए। लाखों-करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। उसे भगवान का प्रसाद और भगवान की बूटी कहकर पीते हैं। भगवान की बूटी है, तो अवैध क्यों? अपने योगी बाबा से कहिए गांजा को कानून में मान्यता दिलाएं। अगर गांजा कानूनन अवैध है, तो पीने की छूट क्यों है। ये दोहरी नीति नहीं चलेगी। कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा चला जाए तो खप जाएगा। साधु, सन्त, महात्मा और समाज के बहुत लोग गांजा बड़े शौक से पीते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि यकीन नहीं हो तो मेरे साथ गाजीपुर के मठों में चलकर देखिए। लखनऊ में भी पी रहे हैं। मेरी मांग है कि इसे कानून का दर्जा दे दीजिए। समाचार 409 Share