बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मारी गोली

प्रयागराज। गंगानगर स्थित उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी, सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास रविवार को दोपहर हुई। गोली ब्लॉक प्रमुख के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर लौटते समय किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनको लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।

पूर्व प्रमुख राधेश्याम का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। गांव में भी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उसने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत है। इस मामले में थाना अध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख राधेश्याम पटेल के बयान के मुताबिक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000