पुरानी रंजिश में दबंगों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर मारी गोली, पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ आज सुबह खेत पर गए बुजुर्ग पर पहले आधा दर्जन दबंगो ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के पूरे मंगल बरेहटी गांव का है जहाँ गांव का रहने वाला 50 वर्षीय रामगोपाल पुत्र सालिकराम सुबह सात बजे खेतों की तरफ गया था। तभी विपक्षी सोनू समेत आधा दर्जन लोग मौके पर पहुँचे और राम गोपाल पर लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगो पर गोली मारने का भी आरोप है। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप…

वही पिता की मौत के बाद बेटी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। बेटी ने कहा कि विपक्षी कई बाद उसके परिवार पर हमला कर चुके है और जब भी उसके पिता शिकायत लेकर थाने जाते थे तो पुलिस उसे ही थाने में बैठा लेती थी। अभी 10 दिन पहले भी आरोपियों ने उसके दो चाचाओं पर हमला किया था जिसमे उनके पैर टूट गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। आज सुबह पिता जब खेत मे गए थे तो विपक्षियों ने दौड़ाकर गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लेकर जामो सीएचसी पहुँचे। जहाँ नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा घटनास्थल पर जांच के लिए मौके पर पहुँचे। घटना के बाद पुलिस ने बहन की तहरीर पर 6 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया…

एएसपी हरेंद्र कुमार ने कहा कि दो सप्ताह पहले बिजली के खंभे पर तार लगाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था। आज एक पक्ष के हमले के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर 6 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000