गुजरात गुजरात कोर्ट में पेशी के लिए आरोपी को ले जा रही थी यूपी पुलिस; बीच रास्ते से हुआ फरार, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड By Khulasa India News Desk Last updated Sep 30, 2024 469 लखनऊ। बॉलीवुड कलाकारों का लाइव कंसर्ट कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला आरोपित विराज त्रिवेदी गुजरात में लखनऊ पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि दारोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं। इकाना स्टेडियम में बालीवुड कलाकारों का लाइव कंसर्ट (चैरिटी शो) कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी हुई थी। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस और एसटीएफ इस मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी थी। अपराध 469 Share