डेढ़ लाख के 2 फोन के लिए डिलीवरी ब्वाय की हत्या; शव बोरे में भरकर नहर में फेंका

लखनऊ। महंगे फोन के लिए लखनऊ में एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर दी गई। घटना चिनहट क्षेत्र में हुई है। युवकों ने डिलीवरी करने आए ब्वाय की हत्या कर कर वीवी कंपनी के दो महंगे फोन लूट लिए। आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए डिलीवरी ब्वाय के शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। फोन की कीमत 85-85 हजार रुपए बताई गई है। परिजनों ने चिनहट पुलिस स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया है। वही डिलीवरी ब्वाय के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। एसडीआरएफ की टीम नहर में शव की तलाश करने में जुट गई है।

लखनऊ के महानगर थानार्न्तगत निवासी भरत साहू फ्लिप कार्ट कम्पनी में डिलीवरी ब्वाय था। चिनहट निवासी गजेन्द्र ने वीवो कंपनी के 85-85 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन का ऑर्डर किया था। 23 सितम्बर की रात ऑर्डर लेकर भरत साहू चिनहट स्थित गजेन्द्र के घर पर गया था। घर पर मौजूद गजानन व उसके साथी आकाश ने भरत साहू की गला दबाकर हत्या कर मोबाइल लूट लिए। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। उधर, जब भरत साहू अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों से काफी खोजबीन के बाद 25 सितम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट चिनहट में दर्ज कराई।

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि भरत साहू के परिजनों ने चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी ने कॉल डिटेल व सर्विलांस के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें शक के आधार पर आरोपी आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा हो गया। दूसरे आरोपी गजानन की तलाश की जा रही है। वहीं, भरत साहू का शव बरामद करने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000