क्राइम ब्रांच के बार-बार बुलाने से परेशान पत्रकार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर में एक पत्रकार ने सोमवार सुबह सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने क्राइम ब्रांच के बार-बार बुलाने पर जाने देने का आरोप लगाया। मृतक की जेल में बंद कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के साथ एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। परिजनों का आरोप है कि तबसे से क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए बार-बार बुला रही थी। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा है।

पहले भी आत्महत्या का किया था प्रयास

रावतपुर थानाक्षेत्र का रहने पाला महेंद्र कुमार पत्रकार था। बीते दिनों उसकी कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें कई पत्रकार हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे थे। फोटो वायरल होते ही क्राइम ब्रांच की टीमें सभी को बुलाकर पूछताछ कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि पत्रकार महेंद्र को क्राइम ब्रांच ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया और फिर छोड़ दिया। रविवार को एक बार फिर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए अकेले बुलाया। देर शाम जब महेंद्र घर पहुंचा, तब वह बहुत डरा हुआ था। आरोप है कि सोमवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

बीते दिनों उसने कीटनाशक पीकर भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है।सुसाइड नोट में लिखा किसी का कोई दोष नहीं, मैं अपनी मर्जी से ये कदम उठा रहा हूॅं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मैं अपने परिवार से मांगी मांगता हूॅं, जिन्हें मैं परेशानियों में छोड़कर जा रहा हूॅं।1000 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जाने में अवनीश गया था जेल, 28 जुलाई को जेल भेजे गए अवनीश दीक्षित मैरी एंड मैरी मैन कंपाउंड की 1000 करोड़ से अधिक की जमीन पर अपने साथियों के साथ कब्जा करने गए थे। जहां उन लोगों ने गार्ड संजय को बंधक बनाया इसके बाद डीवीआर उठा ले गए और अपना ताला डाल दिया था। इस दौरान वादी ने वहां पर इस बात का जमकर विरोध किया और घटना की सूचना मिशनरी के अफसरों को दे दी। जिसके बाद कुछ ही देर में विदेश मंत्रालय से फोन लखनऊ शासन में घनघनाने लगे।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आरोपी अवनीश दीक्षित, जितेश झा, राहुल वर्मा, अली अब्बास, विक्की चार्ल्स, मोहित बाजपेई, नौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अपर्णा एरियल, संदीप शुक्ला, हरेंद्र मसीह के खिसा्फ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने क्रिस्टल पार्किंग से अवनीश दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सभी नौ आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रखा था। जिसके बाद जितेश झा निवासी सिविल लाइंस और अली अब्बास निवासी लोहा मील कंपाउंड लालबंगला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सपा ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

आज कानपुर में पत्रकार महेंद्र ने फांसी लगा ली ,आरोप है कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच अवनीश प्रकरण में पूछताछ/जांच के नाम पर उसे बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रही थी ,महेंद्र के भांजे ने पुलिस को दी तहरीर में महेंद्र के अवसाद में होने का जिक्र किया है। दरअसल पुलिस खुद इस पूरे प्रकरण में अपराधी है ,योगीराज और पुलिस की पोल खोलने वाले पत्रकारों पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में अत्याचार और प्रताड़ना दी जा रही है। यूपी पत्रकारों के लिए शमशानघाट बन चुका है जहां लगभग रोजाना एक पत्रकार मौत की नींद सो जाता है या पुलिस प्रशासन और भाजपाई गुंडों के द्वारा सुला दिया जाता है।मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पुलिस पर कार्यवाही एवं मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दे सरकार।आज कानपुर में पत्रकार महेंद्र ने फांसी लगा ली ,आरोप है कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच अवनीश प्रकरण में पूछताछ/जांच के नाम पर उसे बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रही थी ,महेंद्र के भांजे ने पुलिस को दी तहरीर में महेंद्र के अवसाद में होने का जिक्र किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000