भाजपा का सदस्यता अभियान बन गया जंग का मैदान, ब्लॉक प्रमुख के भांजे को पीटा

 बरेली के बिथरी चैनपुर के ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में भाजपा की सदस्यता अभियान के दौरान विवाद हो गया। पुलिस के सामने ही प्रधान के भतीजों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ब्लॉक प्रमुख के भांजे की जमकर पिटाई कर दी। ब्लॉक प्रमुख के पति के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सोमवार दोपहर बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल ब्लॉक परिसर स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। ब्लॉक में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई जा रही रही थी। इसी दौरान अहलादपुर प्रधान का भतीजा सोनू भी ब्लॉक में शौचालय संबंधी कोई काम कराने पहुंचा। हरेंद्र पटेल के चचेरे भाई पंकज पटेल ने सोनू को भाजपा की सदस्यता लेने को कहा तो उसने काम कराने के बाद सदस्यता लेने की बात कही और आगे बढ़ गया। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

सोनू ने पंकज के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में ले गयी। इसी दौरान सोनू के चाचा अहलादपुर प्रधान सियाराम साहू, भतीजा अजय, सौरभ, प्यारे लाल समेत 15 अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय में आए और गालीगलौज करने लगे। ब्लॉक प्रमुख के भांजे सौरभ पटेल के विरोध करने पर सभी ने उसे उठाकर पटक दिया और पुलिस के सामने मुंह पर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। पुलिस और अन्य लोगों ने सौरभ को बचाया। सौरभ को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए बिथरी सीएचसी भेजा गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर आदेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

ब्लॉक प्रमुख पति का भी हाथापाई का वीडियो वायरल

मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई लोग एक दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ब्लाॅक प्रमुख पति भी हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000