GST ऑफिस में कारोबारी ने उतारे कपड़े, घूस मांगने का आरोप लगाकर धरने पर बैठा, वीडियो हुआ वायरल

गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में एक मेरठ के व्यापारी ने सरकारी अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि व्यापारी सेल टैक्स कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों के सामने कपड़े उतार दिए और धरने पर बैठ गया। जिसका विडियो वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यापारी सेल टैक्स अधिकारी के सामने उसके कार्यालय में ही कपड़े उतार कर बैठ गया है। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। व्यापारी की पहचान गाजियाबाद के मोहन नगर के रहने वाले अक्षय जैन के रूप में हुई है। अक्षय मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और वह लोहे का व्यापार करते है। उनका गाजियाबाद में भी गोदाम है।

बिना किसी कारण अधिकारी उठा ले माल से बड़ी गाड़ी

अक्षय ने मीडिया से बताया कि उनकी एक गाड़ी मेरठ से गाजियाबाद माल ले कर गई थी। गाड़ी उन के गोदाम पर खड़ी थी। सुबह 6 बजे अधिकारी आते हैं और वह गाड़ी के कागज मांगते है। साथ ही बिना कुछ बताए अधिकारी गाड़ी लेकर चले गए और ड्राइवर से बोला कि व्यापारी को ढाई बजे तक ऑफिस भेज देना। अक्षय का आरोप है कि उन्होंने लगातार अधिकारी को फोन मिलाया लेकिन उन्होंने गाड़ी पकड़ने की वजह नहीं बताई। इसके बाद वह अपने व्यापारियों साथियों के साथ अधिकारी से मिले। इस दौरान अधिकारियों ने उनसे रिश्वत मांगी। वहीं, अक्षय ने जब गाड़ी साथ ले जाने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी चालान के अंदर साइज मेंशन नहीं किया गया है। इस पर अक्षय ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है।

जिस पर अधिकारी ने कहा कि वह धारा 129 के तहत चालान कर सकते है। और कहा कि तुम्हारा टैक्स 1 लाख 95 हजार के आसपास का बनता है। ऐसे में आधे पैसे की व्यवस्था कर दो। लेकिन अक्षय ने पैसा देने से मना कर दिया। अक्षय का आरोप है कि अधिकारी ने कहा कि उनका 85 लाख रुपए हर महीना का कलेक्शन का टार्गेट है। यह कलेक्शन सरकार को जाता है। इस पर अक्षय ने कहा कि उन्होंने पूरा टैक्स दिया है। हम झोली भर के सरकार को टैक्स देते है। हमारी स्थिति और पैसे देने की नहीं है और मुझे लड़ना नहीं था इसलिए मैंने अपने कपड़े उतार दिए।

अक्षय ने अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

अक्षय ने कहा कि मैं जैन समाज से आता हूं मुझे अहिंसा सिखाई जाती है। मैं आवेश में था और मैं दिगंबर अवस्था का भी नाम लिया। इसके बाद वहां पर जॉइंट कमिश्नर आए और उनसे हमारे व्यापारी साथियों ने वार्ता की और उन्होंने अधिकारी की गलती मानी और कहा कि गाड़ी ऐसे ही छोड़ दूंगा तो अधिकारी की नौकरी पर सवाल आ जाएगा इसलिए आप 10000 की पेनल्टी भर दें और गाड़ी ले जाए। जिसके बाद हमने 10000 भरे और गाड़ी ले आए। पूरे मामले को लेकर अक्षय ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000