अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र 

दिल्ली। नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के बयानों के बाद संगठन के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई। इन बयानों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हुई तो CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष स्पष्ट करना पड़ा।

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों अपने आंदोलन और नेताओं के बयानों को लेकर चर्चा में है। संगठन लगातार महात्मा गांधी के विचारों, शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात कर रहा है। लेकिन गुरुवार को नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के बयानों के बाद संगठन के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई। इन बयानों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हुई तो CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष स्पष्ट करना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि संगठन का उद्देश्य सत्ता बदलना नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जवाबदेही की मांग करना है।

प्रशांत भूषण के बयान से क्यों बढ़ा विवाद ?

गुरुवार को प्रेस क्लब में CJP और दूसरे संगठनों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सत्ता परिवर्तन की बात कही। उन्होंने कहा, “हां, हम रेजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) चाहते हैं। यह इसी की लड़ाई है। रेजीम चेंज होकर ही रहेगा।” इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

भाजपा ने इसे CJP के आंदोलन के उद्देश्य से जोड़कर सवाल उठाए। इसके बाद दीपके ने कहा, ‘क्या मांग रहे हैं, हम। अब बस जवाबदेही मांग रहे हैं। जो ज्ञानेश कुमार चुनाव में गड़बड़ी कर रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना फॉर्म-6 में बदलाव किया और बाकी कमिश्नरों ने कहा कि उनकी सहमति से फैसले नहीं हुए।

बस हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटाकर किसी और को बना दो। हम यह तो नहीं कह रहे हैं कि सत्ता पलटनी है। हम ये तो नहीं कह रहे हैं कि कुछ और करना है। हम तो बस यही कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटाओ और एक निष्पक्ष तरीके से नया मुख्य चुनाव आयुक्त बनाओ।’

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर भी सवाल

विवाद सिर्फ प्रशांत भूषण के बयान तक सीमित नहीं रहा। नेहा बोरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि, ‘Gen-Z आंदोलन अब इस देश में हर जगह हो रहा है, वह पहले बांग्लादेश में शुरू हुआ। आपको बधाई हमें भी रास्ता दिखाने के लिए।’ उनके इस बयान को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं, खासकर इसलिए क्योंकि बांग्लादेश में युवाओं के आंदोलन के दौरान हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली थी।

नेहा बोरा पहले भी नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के दौरान CJP के मंच पर दिखाई दी थीं। ऐसे में उनके बयान को संगठन की विचारधारा से जोड़कर सवाल उठाए जाने लगे। हालांकि, किसी व्यक्ति के बयान और पूरे संगठन के आधिकारिक रुख के बीच अंतर करना जरूरी है।

दिपके ने गांधी और आंबेडकर के रास्ते पर चलने की बात कही

बढ़ते विवाद के बीच अभिजीतदिपके ने नेहा की बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा, ‘मैं बात फिर से क्लियर कर देना चाहता हूं। हम महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अनुयायी हैं। हम चुपचाप इस देश के नागरिक के रूप में तिरंगा लहराएंगे। उन्होंने नेहा बोरा के बयान से भी दूरी बनाते हुए कहा कि, ‘भारत के पास महात्मा गांधी हैं। हम भारत के युवा हमेशा महात्मा गांधी की शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे।’

उन्होंने यह बात एआईएसएफ के प्रमुख विराज देवांग के उस वीडियो को शेयर करते हुए कही, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘भारत के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पर महात्मा गांधी जी का मॉडल है, जिससे दुनिया ने अपनाया।’

भाजपा ने नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों को लेकर CJP पर हमला बोला. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि इन बयानों से आंदोलन के पीछे के उद्देश्य पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ सोच बताते हुए आलोचना की।

हालांकि, भाजपा के आरोप उसके राजनीतिक रुख का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, दीपके ने अपने संगठन की मांग को मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने तक सीमित बताया है।

अब CJP के लिए आगे की राह क्या होगी ?

इस पूरे विवाद ने CJP के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ उससे जुड़े लोगों के बयानों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि CJP अपने आंदोलन के उद्देश्य और अहिंसक तरीके को लेकर किस तरह आगे बढ़ती है और उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000