बाइक से स्टंट करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, एक की मौके पर हुई मौत तो दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो युवकों को बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ा और उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि 26 साल के एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टंट करने के दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक जानकीपुरम इलाके में एक दीवार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई थी। चश्मदीदों के अनुसार, विजय (26) और ललित (30) नाम के दो दोस्त तेज रफ्तार दोपहिया वाहन पर स्टंट कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब विजय ने मोटरसाइकिल पर अपना नियंत्रण खो दिया क्योंकि उसने चेहरे पर जो मास्क लगा रखा था अचानक उसकी आंखों पर फिसल गया, जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और दीवार से बाइक टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि बाइक सड़क से उतर गई और एक चारदीवारी से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि विजय की मौके पर ही मौत हो गई और ललित का इलाज चल रहा है। बता दें कि बीते महीने ही राजस्थान में भी ऐसा ही हादसा हुआ था।

राजस्थान में भी हुई थी ऐसी ही घटना…

राजस्थान के अलवर में रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई थी। जब दोनों बाइक पर खड़े होकर रील बना रहे थे और इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया था कि दोनों युवक बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए उसका वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने राजगढ़ से जयपुर जाते समय दम तोड़ दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000