उत्तर प्रदेश सरकार; सड़क दुर्घटना रोकने के लिए गोवंशों के गले में बांधी जाएगी रेडियम पट्टी

उत्तर प्रदेश। सरकार ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए एक अनोखी पहल की है। रात में आसानी से उन्हें देखने के लिए अब गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी बांधी जाएगी। इस पहल से न केवल गोवंशों की सुरक्षा होगी बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों को भी दुर्घटना से बचाया जा सकेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के सभी राजमार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों के समीप स्थित गांव के किसानों और पशुपालकों के मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी जाएगी। 50 लाख रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली साल-2019 के तहत गठित आरक्षित कोष से व्यय होगी।

दुग्ध विकास विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को जारी निर्देश में प्रमुख समाचार पत्रों तथा जनप्रतिनिधियों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग व अन्य मार्गों पर स्थित गांव के पशुपालक गोवंशों को चराने के लिए चारागाह तक सड़क पार करते समय हमेशा दुर्घटना होती रहती है। रेडियम पट्टी डाले जाने से गोवंश दूर से ही दिखाई दे सकेंगे। इससे उनकी सुरक्षा के साथ ही, सड़क पर आवागमन कर रहे लोग भी आकस्मिक दुर्घटना से सचेत व सतर्क रहेंगे।

इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को हुई बैठक में पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में दो दिन गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान विशेष सचिव देवेंद्र पांडे, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. पीएन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000