दबंगो ने पूर्व प्रधान की लाठी डंडो से पीट पीटकर की हत्या, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह (50) पर दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर आधा दर्जन थानों के अलावा पीएसी बल को भी तैनात किया गया है।

मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के देव गिरी मजरे संसारपुर गांव का है जहां मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए पूर्व ग्राम प्रधान को विपक्षियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मंगलवार दोपहर में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देर रात परिजनों की तहरीर पर राजेन्द्र प्रसाद, शानू, रजनीश, मनीष, जितेंद्र उर्फ गुड्डू, गुलाब सिंह, शिवमूरत सिंह, अंकुर सिंह, राज कुमार सिंह और समर बहादुर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में 10 वां आरोपी बनाया गया समर बहादुर सिंह एक भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है और गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र भी मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ले रहे है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000