आज 5वें दिन ईलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में दुष्कर्म पीड़िता का चल रहा था, ईलाज

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दुष्कर्म पीड़िता की आखिरकार प्रयागराज में ईलाज के दौरान 10 अक्टूबर की शाम मौत हो गयी। दुष्कर्म पीड़िता की मौत की घटना की जानकारी होने के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दिया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 अक्तूबर को ढनगू के बाजरे के खेत में लहूलुहान अवस्था में दुष्कर्म पीड़िता मिली थी। उसका हाथ पैर बांधकर दुपट्टे से गला कसा गया था। दुष्कर्मी उसे मृत समझ कर छोड़ गया था।

मां ने लगाया था, दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के ही अनिल भूंज पुत्र कैलाश भूंज पर आरोप लगाया था। पीड़िता की मां का कहना था कि आरोपी उसे घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म करके उसके ओढ़नी से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसे मरा जानकर छोड़कर चला गया था। आखिरकार दुष्कर्मी की इच्छा आज पूरी हो गई और बलात्कार की शिकार युवती मृत हो गई। यह अलग विषय है कि दुष्कर्म का आरोपी उसका गला इस नियत से घोंटा था कि यदि पीड़िता मृत हो जाती हो सकता था कि वह बच जाता।

काफी खोजबीन पर मिली थी, पीड़िता

बेटी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई। भतीजे ने खेत में जंगली जानवर के होने की आशंका पर हल्ला मचाया तो परिजन ने गांव के लोगों के साथ जैसे ही खेत में गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए थे। रिश्तेदार व गांव के लोगों के साथ दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कालेज लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। आज पांचवे दिन ईलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती के मृत होने की सूचना से क्षेत्र में एक बार तनाव होना स्वाभाविक है।

दुष्कर्मी हो चुका है, गिरफ्तार

छः अक्तूबर से जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आज पांचवें दिन 10 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे आईसीयू में उसकी सांसें थम गईं। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 7 अक्तूबर की देर शाम भागीपुर कमोरा तेजगढ़ के जंगल में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सबसे अहम् बात यह है कि सूबे में अपराध नियंत्रण के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी पुलिस को पूरी तरह से छूट दिए हुए हैं कि अपराधी कितना भी ताकतवर क्यों न हो उसे कानून के शिकंजे में लाकर उसे दण्डित किया जाए, फिर भी यूपी में अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000