व्यापारी संतलाल अग्रहरि हत्याकांड में शामिल 9 हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब भी साजिशकर्ता भाजपा नेता है फरार

सुल्तानपुर के संतलाल अग्रहरि हत्याकांड में शुक्रवार को दोस्तपुर पुलिस टीम ने 9 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी जेल भेजे गए हैं। इनके पास हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा बरामद किया गया है। दबाव के चलते अबतक पुलिस हत्याकांड के साजिश कर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, वो फरार चल रहा है।

दोस्तपुर पुलिस ने संतलाल अग्रहरि की हत्या के मामले में राज वर्मा उर्फ अलवर्ट पुत्र स्व. राकेश वर्मा निवासी ग्राम खेमपुर थाना मोतिगरपुर, शिवम वर्मा पुत्र रामचरन वर्मा निवासी रोहनी खोजगीपुर थाना मोतिगरपुर, आलोक कुमार पुत्र भोले उर्फ शिवप्रसाद निवासी ग्राम विभारपुर थाना मोतिगरपुर, सौरभ वर्मा उर्फ कुलदीप वर्मा पुत्र रामअवतार वर्मा निवासी ग्राम विभारपुर थाना मोतिगरपुर, सैफुल्लाह पुत्र जैनुल्लाह निवासी ढेमा थाना मोतिगरपुर, मो. शाहबान पुत्र मो. इरफान निवासी ढेमा थाना मोतिगरपुर, फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल अव्वल निवासी ग्राम ढेमा थाना मोतिगरपुर, वारिश पुत्र इजहार अहमद निवासी ग्राम ढेमा थाना मोतिगरपुर, राजेश अग्रहरि पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम विनबनपुर थाना मोतिगरपुर को ग्राम बरियारपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।

दो पिस्टल व चार तमंचे बरामद…

प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को 32 बोर की 2 देसी पिस्टल व 6 कारतूस,12 बोर का 4 देसी तमंचा व 4 कारतूस, 3 डंडे एवं एक कार बरामद की गई है। स्थानीय थाने पर आरोपियों पर हत्या के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

बता दें कि दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर निवासी संतलाल अग्रहरि को मंगलवार रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली गले में लगने की वजह से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया था। जहां इलाज के दौरान देर रात संतलाल अग्रहरि ने दम तोड़ दिया था। बुधवार रात शव गांव लाया गया और गुरुवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ संतलाल का दियरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। जहाँ सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000