डबल मर्डर, अज्ञात बदमाशों ने दो तांत्रिकों की गोली मारकर की हत्या

बिहार में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन जहानाबाद में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर दो व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है झाड़फूंक के चक्कर में दोनों की हत्या की गई है। घटना काको थाना क्षेत्र के एनवां गांव के समीप स्थित डैनी नहर के पास शुक्रवार (11 अक्टूबर) की है।

गांव के पास पड़ा था दो व्यक्ति का शव… 

डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रामबली यादव और काशी चंद्रवंशी के रूप में की गई है। दोनों पाली थाना क्षेत्र के अफजलपुर टोला मुबारकपुर गांव के रहने वाले थे। दरअसल तीन दिन पूर्व झाड़फूंक के काम से रामबली यादव और काशी राम दोनों एक साथ कहीं गए थे, वहां से गुरुवार की शाम परिजनों से फोन पर भी बात भी हुई थी। शुक्रवार की सुबह जब घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने फोन कर पुलिस को बताया कि एनवां गांव के पास दो व्यक्ति का शव पड़ा है।

सूचना पाकर घटना स्थल पर परिजन पहुंचे, जहां उन्होंने दोनो शवों की पहचान की। मृतक रामबली यादव के बेटा राजीव और भांजा संजीव कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। रामबली यादव भगत (झाड़फूंक ) का काम करते थे। काशी चंद्रवंशी उनका इस काम में हाथ बंटाते थे। इस घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गई है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में प्रशिक्षु डीएसपी ने क्या कहा…

पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी संगीता ने बताया कि दो व्यक्ति की हत्या हुई है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि कल पटना जिले के मसौढ़ी में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि आज जहानाबाद एनवां गांव के बधार में दोनों का शव बरामद किया गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है कि आखिर घटना के पीछे कौन लोग हैं और हत्या की वजह क्या है? फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक जांच टीम को घटना स्थल पर बुलाकर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000