UP में 2 PCS अफ़सर सस्पेंड, PCS अफसरों में मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश सरकार ने जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी PCS गणेश प्रसाद और बिजनौर के एसडीएम PCS आदेश सिंह सागर पर अनियमितताओं की कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है। आपको जानकर हैरत होगी कि कई PCS अफ़सर हुक़ूमत की नज़र में है, जिनकी शिकायतों की फ़ाइल पढ़ी जा रही है। आने वाले वख्त में अभी प्रदेश में और भी PCS अफ़सर के सस्पेंड होने की खबरें आयेगी। देखना अब यह है कि PCS एसोसिएशन अपने अफ़सरो की कितनी मदद कर पाता है।
प्रतापगढ़ के रिश्वतखोर पूर्व एसडीएम सदर उदय भान सिंह को प्रतापगढ़ के भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश गुप्ता बचाते रहे। कई शिकायतें हुई। परन्तु सभी को दबाकर रख लिया। किसी में कोई जाँच नहीं किया और न ही शासन में कोई जाँच आख्या ही प्रेषित किया। इस खेल में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन जी स्वयं भी संलिप्त रहे। वह स्वयं ही भ्रष्ट ब्यवस्था को संचालित करते हैं। उनके आदेश को उनके अधीनस्थ सुनते ही नहीं। सिर्फ सूचना विभाग द्वारा उनकी तरफ से विज्ञप्ति बनाकर जारी कर दी जाती है। वह भी फॉलो नहीं होती।
पूर्व एसडीएम सदर प्रतापगढ़ उदय भान सिंह के सम्बंध में आर टी आई एक्ट 2005 के तहत सूचना माँगी गई तो अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व त्रिभुवन विश्वकर्मा ने यह कहते हुए सूचना देने से मना कर दिया कि वांछित सूचना को उदय भान सिंह देने से मना कर दिए हैं कि यह उनकी निजी सूचना है और थर्ड पार्टी सूचना नहीं दी जा सकती। जबकि योगी सरकार ने अफसरों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी संपत्ति की सूचना न देने वालों के खिलाफ माह सितंबर का वेतन रोकने का फरमान सुनाया है। पूर्व एसडीएम उदय भान सिंह अपने आकाओं के बलबूते 30 सितंबर, 2024 को रिटायर हो गए। अपनी संपत्ति की घोषणा किये बगैर रिटायर हो गए। उनकी भी जाँच अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ त्रिभुवन विश्वकर्मा कर रहे हैं। उदय भान सिंह को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। जबकि वह स्वयं जनवरी, 2025 में रिटायर हो जायेंगे।