अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण विस्फोट मामले में चौकी प्रभारी व बीट सिपाही निलंबित By Pratibha Rajdar Last updated Oct 12, 2024 189 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में अवैध पटाखा भण्डारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है और शहर के रिहायशी इलाके में हुए धमाके के मामले में जेल चौकी प्रभारी वरुण कुमार और बीट सिपाही मिथिलेश को किया निलंबित,को निलंबित कर दिया गया है पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार नेनगर कोतवाल अर्जुन सिंह के खिलाफ जांच बैठायी है। सीओ पट्टी नगर कोतवाल के खिलाफ जांच करेंगे। गौरतलब है कि बीते 10 अक्टूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के जिरियामऊ में एक घर मे धमाका हुआ था , जहां पर एक मकान में रखें गए अवैध पटाखा के जखीरे में विस्फोट होने से मकान धराशाई हो गया था । इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दूसरे ही दिन थाना मानिक पुर लाला बाजार अवैध रूप में रखा हुआ दो बोरी अवैध पटाखा बरामद हुआ, इससे पहले थाना आसपुर देवसरा के रामगंज बाजार में पाए गए अवैध पटाखे के भंडारण को लेकर रामगंज पुलिस चौकी के सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। 189 Share