यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के लड़के लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में आखिर क्यों करना चाहते हैं काम

लखनऊ। लॉरेंस बिश्नोई यह एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई न जानता हो।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी लाॅरेंस बिश्नोई का नाम खूब सुर्खियों में छाया था।इसी की गैंग पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लगा था। बरहाल लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है,लेकिन जेल में रहने के बाद भी पूरी गैंग एक्टिव है।इसी साल 14 अप्रैल को फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर भी इसी की गैंग ने फायरिंग करवाई और अब एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी एक बार फिर लॉरेंस का नाम सामने आया है।

लॉरेंस का साम्राज्य 11 राज्यों और विदेश में छह देशों तक फैला है।आगे भी इसे और फैलाने का काम लॉरेंस के गुर्गे कर रहे हैं।लॉरेंस जेल में रहकर भी बेखौफ होकर अपनी गैंग को चला रहा है।इसके कुछ खास गुर्गे हैं,गोल्डी बराड़,काला जठेड़ी,रोहित गोदारा,सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू और भाई अनमोल बिश्नोई।

ये वो लोग हैं जो लाॅरेंस के साम्राज्य का विस्तार देश-विदेश में कर रहे हैं,लेकिन दुख की बात ये है कि अपना गुंडाराज चलाने के लिए ये उन लोगों को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करते हैं, जो या तो गरीब घर से होता है या इनके नाम से खूब प्रभावित हुआ होता है। लाॅरेंस के ज्यादातर शूटर्स कम उम्र के होते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल के युवाओं को लाॅरेंस सबसे ज्यादा टारगेट करता है।

सिद्धू मूसेवाला केस की बात करें तो उस केस में पुलिस ने 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था,जबकि 34 नामजद आरोपी थे।इनमें प्रियव्रत फौजी,अंकित,केशव, मनप्रीत मानू,जगरूप रूपा,कशिश,कपिल और दीपक मुंडी जैसे कई युवा लड़के शामिल थे।सभी आरोपी पंजाब,दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के थे।वहीं अगर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) बिहार से ताल्लुक रखते हैं।दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटिया तहसील के मसही गांव के रहने वाले हैं।बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी धर्मराज कश्यप, शिवकुमार गौतम, जीशान अख्तर और गुरमेल सिंह हैं।ये यूपी, हरियाणा और पंजाब के हैं।

लॉरेंस गैंग सोशल मीडिया के जरिए शूटर्स को हायर करता है। ये कोई प्रोफेशनल शूटर नहीं होते हैं।इन लोगों को ज्यादा पैसों का लालच या विदेश भेजने के नाम पर अपनी गैंग में शामिल किया जाता है।कई युवा ऐसे भी होते हैं जिन्हें डरा धमका कर भी लॉरेंस के गुर्गे अपनी गैंग में शामिल कर लेते हैं,ताकि अपने खौफनाक मंसूबों को इनके जरिए अंजाम दे सकें।इसी तरह ये लोग अपना साम्राज्य फैलाते जा रहे हैं।देखा जाए तो इन शूटर्स का एक तरह से इस्तेमाल किया जाता है।इनमें से अधिकतर युवा ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते और कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो लॉरेंस की गैंग में शामिल होकर उसके नाम का सहारा लेते हैं और बेखौफ होकर दबंगई दिखाते हैं।वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ कम समय में ज्यादा पैसा कमाने और विदेश जाने के चक्कर में इस तरह की गैंग में शामिल हो जाते हैं।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम,फेसबुक और अन्य प्लैटफॉर्म पर लॉरेंस और इससे जुड़े गैंग के अहम सदस्यों के नाम से पेज, ग्रुप और प्रोफाइल बने हुए हैं।किसी भी पोस्ट पर लाइक व कमेंट करने वालों में से कुछ युवकों की पहचान कर गिरोह के लोग संपर्क करते हैं।फिर इनकी डिटेल लेकर गैंग में शामिल कर लिया जाता है।इसके साथ ही गैंग के अहम शूटरों की रिकमेंडेशन को भी तरजीह देकर बतौर शूटर शामिल कर लिया जाता है। जेल में किसी साथी बदमाश से मुलाकात के बाद शूटर उनकी रिकमेंडेशन गिरोह के लिए करते हैं।

किसी वारदात से पहले शूटरों की लिस्ट तैयार की जाती है। फिर इन शूटरों को वारदात के लिए वाहन और रुपयों की मदद के लिए कोई संपर्क दिया जाता है,जिससे संपर्क कर ये हथियार और वाहन लेते हैं।इसके साथ ही वारदात के लिए विदेशी और ऑटोमेटिक पिस्टल भी इन तक पहुंचाई जाती है।
पिस्टल सप्लाई करने वाले को तय समय और स्थान बताया जाता है। शूटर को भी उसी समय पर उस जगह भेजा जाता है। फिर वहां पर सप्लायर शूटर को हथियार और गोलियां सौंप देता है। शूटर को सख्त हिदायत दी जाती है कि वारदात के बाद ये हथियार किसे वापस पहुंचाना है।लॉरेंस बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं और जय बलकारी उसकी गैंग का नारा है।इसमें 300 के करीब शूटर अकेले पंजाब से हैं। बाकी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000