बहराइच में नहीं रुक रही थी हिंसा, सीएम योगी ने दिया आदेश तो पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे एडीजी एलओ

बहराइच। उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला पिछले कई महीनों से भेड़िए के आतंक की वजह से चर्चा में बना हुआ था। नवरात्र से पहले भेड़िए का आतंक खत्म हुआ तो मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गई।पत्थरबाजी और आगजनी के बाद गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। अस्पताल और कार में भी आग लगा दी गई। हालात लगातार बेकाबू हो रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया तो एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसटीएफ चीफ अमिताभ यश हाथ में पिस्टल लेकर खुद सड़क पर उतर गए।

एडीजी एलओ अमिताभ यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ मेंउ पिस्टल लेकर लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं।हालांकि एडीजी एलओ के सड़क पर उतरने के कुछ समय बाद हालात ठीक होने लगे और मामला शांत हो गया।सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विधायक के समझाने पर माने परिजन

बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले युवक के परिजन न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई लोग लाठी-डंडे लेकर भी आए थे।यही लोग उपद्रव कर रहे थे और जगह-जगह आगजनी कर रहे थे। ऐसे में पुलिस एक्शन में आई और करीब 30 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। वहीं विधायक सुरेश्वर सिंह के आश्वासन पर महसी तहसील गेट पर प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिये राजी हो गए। इसके बाद मामला शांत हो गया।

घर-दुकान जलाए, अस्पताल में भी आगजनी

बहराइच में जब हिंसा भड़की तो 4-5 घरों को आग के हवाले कर दिया गया,अस्पताल और शो रूम में भी आग लगा दी गई, रास्ते में खड़ी कारों में भी आग लगाई गई,उपद्रवियों ने कई घरों में पत्थरबाजी की।इस दौरान एक दिव्यांग युवक की भी मौत हो गई।दिव्यांग को बुरी तरह से पीटा गया था।हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि विकलांग के साथ यह बर्बरता किसने की।युवक की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से छह नामजद आरोपी हैं, जबकि चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000