युवती को कोटा एक्सप्रेस से किया अगवा, गैंगरेप के बाद नेशनल हाईवे पर फेंका

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में चलती ट्रेन से युवती को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती को कोटा एक्सप्रेस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर अगवा लार लिया।फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवती को नेशनल हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। बेसुध हालत में घरवालों के संपर्क में आई युवती के बताने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित युवती ने बताया कि बीते शनिवार को वह मध्य प्रदेश के सोनी स्टेशन से कोटा एक्सप्रेस से इटावा के लिए बैठी थी, तभी ट्रेन की बोगी में पहले से बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बनाना और फोटो खींचना शुरू कर दिया।हमने इसका विरोध किया।इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन से एक आरोपी की तस्वीर भी खींच ली और दूसरी बोगी में जाकर बैठ गई।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह युवक उसके पीछे दूसरी बोगी में आ गया और उसने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया।होश में आने के बाद उसने अपने आपको एक बंद कमरे में पाया, जहां तीन से चार युवक मौजूद थे और सभी युवकों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।फिर उसके बाद कार में डालकर थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर उझियानी के पास फेंककर चले गए।पीड़िता एक महिला की मदद से अपने परिजनों के संपर्क में आई।घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को एक युवती के साथ ट्रेन से अगवाकर दुष्कर्म करने की घटना संज्ञान में आई है, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर मामले की विवेचना के लिए राजकीय रेलवे पुलिस इटावा के लिए स्थानांतरित कर दिया है।मामले में विधिक कार्रवाई राजकीय रेलवे पुलिस के द्वारा की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000