मेला घूमने के लिए एक बाइक पर 4 दोस्त हुए सवार, रास्ते में ट्रैक्टर से टकराए; चारों की मौत

बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द के रहने वाले यश शर्मा के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा अपने तीन अन्य दोस्त विकास, सुनील और रवि के साथ एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ मेला देखने के निकला था। इस दौरान जवा क्षेत्र के कस्बा छेरत के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार चारों दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ जवा रोड पर उस वक्त हादसा हो गया जब बुलंदशहर से एक ही बाइक पर सवार होकर चार दोस्त मेला देखने के लिए जा रहे थे। वहीं बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बाइक घुसते ही उस पर सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों की पहचान होने के बाद उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला जवा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-बुलंदशहर डिबाई रोड का है। जहां चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से अलीगढ़ मेला देखने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक में चारों दोस्त ट्राली के नीचे घुस गए। घुसने के चलते चारों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक्सीडेंट में चार दोस्तों की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे।

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक

बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द के रहने वाले यश शर्मा के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा अपने तीन अन्य दोस्त विकास, सुनील और रवि के साथ एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ मेला देखने के निकला था। इस दौरान जवा क्षेत्र के कस्बा छेरत के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार चारों दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बाइक घुसते हुए देख स्थानीय लोग और सड़क से गुजर रहे लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी। हादसे में चार युवकों की मौत। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक पर सवार चारों दोस्तों को मृत हालत में बाहर निकला और उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट में चार युवकों की मौत के बाद उनकी पहचान होने पर उनकी मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की खबर मिलने के बाद चारों ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपनी गिरफ्त में लेकर मौके से फरार हुए चालक की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000