बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्र के परिजन आज CM योगी से मिलेंगे, विधायक के साथ रवाना

बहराइच। हरदी के महसी महराजगंज हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजन आज CM योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। वे भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर एडीजी कानून व्यवस्था और गृह सचिव आज पूरे मामले की रिपोर्ट सीएम को सौंप सकते हैं। रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद इलाके में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। हिंसा में घायल दो युवकों का लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

आज सीएम से मिलेगा परिवार…

हिंसा के बाद से सीएम योगी लगातार अफसरों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। गोपाल मिश्रा का परिवार आज दोपहर में सीएम से उनके आवास पर मुलाकात करेगा। इसके लिए मंगलवार की सुबह परिजन स्थानीय भाजपा विधायक के साथ लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। कयास है कि परिजन सीएम से आरोपियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान आर्थिक मदद समेत अन्य कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है।

हिंसा से सीएम नाराज, लापरवाह अफसरों पर करेंगे कार्रवाई…

मुख्यमंत्री इस घटना से काफी नाराज है और वह आज प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। मुखमंत्री ने बहराइच में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था आज भी बहराइच में कैंप करेंगे। बहराइच से लौटने के बाद पुलिस महानिदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सख्त संदेश देते हुए कहा था कि घटना के लिए जिम्मेदार कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का अपराध नियंत्रण को लेकर हमेशा से गंभीर रुख रहा है और निश्चित ही इस मामले में ऐसे कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में लोगों को सबक मिले।

वहीं घटना में जख्मी दो युवकों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। केजीएमयू ट्रामा सेंटर के अधीक्षक डॉ. प्रेमराज के मुताबिक बहराइच से रेफर हुए दोनों मरीज की स्थित स्थिर है। इसमें एक मरीज सरोज तिवारी (40) और दूसरे मरीज सुधाकर तिवारी (45) का इलाज मौजूदा समय में केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा है। दोनों मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है।

भाई बोला-आरोपियों का भी हो एनकाउंटर…

महसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पीड़ित के परिजनों के साथ आज दोपहर 12:45 बजे मिलने का समय दिया है। विधायक ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की कोई शर्त अथवा मांग नहीं है, वह बस न्याय चाहते हैं। वहीं घटना में मारे गए युवक के भाई किशन मिश्रा ने बताया कि जिस तरह से उनके भाई की हत्या की गई है, हत्यारों को भी वैसे ही एनकाउंटर में मार गिराना चाहिए। उनके मुख्यमंत्री से बस यही मांग है।

कृष्ण ने बताया कि जब उनके भाई को गोली लगी तो वह भी मौके पर मौजूद थे। भाई का शव उठाते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कृष्ण मिश्रा स्वयं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि गोली मारने वालों को अपनी आंख से देखा है। सरकार से बस न्याय चाहते हैं। कृष्ण ने बताया कि उसके भाई रामगोपाल मिश्रा की तीन माह पहले ही शादी हुई थी और अब सब कुछ बर्बाद हो गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से पूरी उम्मीद है कि उनके परिवार को न्याय देंगे।

यह है पूरा मामला…

रविवार की देर शाम महसी महाराजगंज बाजार में मां दुर्गा की मूर्ति को लोग जुलूस के रूप में विसर्जित करने के लिए वाहन से लेकर जा रहे थे। इस दौरान डीजे भी बज रहा था। डीजे को लेकर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। वे डीजे बंद करने की बात कहने लगे। इस बीच एक छत से पत्थरबाजी होने लगी। रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा इस घर पर चढ़ गया।

इस पर कुछ युवक उसे घसीटकर ले गए। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रविवार की हिंसा के बाद सोमवार को भी उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की थी। बाइक के शोरूम के अलावा एक अस्पताल में भी आग लगा दी गई थी। फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा था। कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला था। लाठीचार्ज भी किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000