गाजियाबाद सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान, BJP के गढ़ में क्या इतिहास दोहरा पाएगी सपा

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। गाजियाबाद सीट भी उन दस सीटों में शामिल हैं जिस पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर बीजेपी का खासा प्रभाव रहा है। यहां से भाजपा के अतुल गर्ग विधायक थे। लेकिन उनके सांसद बनने के बाद गाजियाबाद सीट खाली हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग है।

गाजियाबाद सीट पर 20 साल बाद उपचुनाव हो रहा है। तब सपा ने ये उपचुनाव जीता था. लेकिन तब से यहां की सियासत बहुत हद तक बदल चुकी है। इस सीट पर बीजेपी पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई है। पिछले 20 सालों में सपा यहां से चुनाव जीत नहीं पाई है। साल 1991 के बाद से गाजियाबाद सीट पर 6 बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस, एक बार सपा और एक बार बसपा चुनाव जीत पाई है।

इंडिया गठबंधन देगा कड़ी टक्कर!

2024 के चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मिलकर चुनाव लड़ा था और बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा ने पांच लाख वोट हासिल किए थे। इस बार भी इंडिया गठबंधन बीजेपी को चुनौती देने की कोशिश करेगा। वहीं बीजेपी में भी प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट है।

गाजियाबाद सीट पर 80 हजार दलित, 55 हजार ब्राह्मण, 45 हजार पिछड़े, 35 हजार वैश्य, 35 हजार मुस्लिम और 25 हजार ठाकुर मतदाता है

उधर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सभी जगह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आज महाराष्ट्र तथा झारखंड के विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा की रिक्त 10 सीट में नौ के लिए उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत.’ उन्होंने कहा, ‘चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार निर्वाचन आयोग पर ही है।’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000