प्रयागराज; 10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

यूपी के प्रयागराज में 10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। मासूम आखिरी बार उसी के साथ दिखी थी।

मालूम हो कि वारदात दो हफ्ते पहले की है जब मासूम घर से निकली थी, लेकिन देर रात होने के बाद भी वापस नहीं लौटी। ऐसे में परिजन उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन ग्रामीणों ने बच्ची का शव धान के खेत में पड़ा देखा।

वारदात की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी की पहचान होने के बाद बीती रात जब उसकी घेराबंदी करनी चाही तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसपर पुलिस ने भी जवाब फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकेश को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि कुछ दिन पहले मासूम बच्ची का शव धान के खेत में मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप और हत्या के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया था। टीम ने बीते दिन अभियुक्त को एनकाउंटर के बाद दबोच लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000