हिस्ट्रीशीटर ने दारोगा और सिपाही पर चढ़ाई थार, फैंटम क्षतिग्रस्त, सिपाही हुआ घायल

मेरठ। एल-ब्लाक चौकी पर चेकिंग करते समय हिस्ट्रीशीटरों ने दारोगा और सिपाही पर थार चढ़ाई। उनकी फैंटम क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सिपाही घायल हो गए है। दारोगा के कूद कर जान बचाई है। पुलिस ने घेराबंदी करते समय थार और उसमें सवार एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया, जबकि थार का मालिक और उसका साथी मौके से भाग गए। तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। त्योहारी सीजन के चलते एसएसपी के आदेश पर चेकिंग के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को नौचंदी थाना पुलिस हापुड़ रोड स्थित एल-ब्लाक चौकी के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। फैंटम पर सवार दारोगा गौरव कुमार और सिपाही रविन यादव ने तेज रफ्तार थार को रोकने का प्रयास किया। थार की स्पीड इतनी तेज थी कि उन्होंने फैंटम पर चढ़ा दी। फैंटम पर सवार दारोगा ने कूद कर जान बचाई, जबकि सिपाही रविन यादव घायल हो गए। फैंटम भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

तत्काल ही सिपाही का पास के अस्पताल में उपचार कराया। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर थार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में पकड़ लिया।थार में सवार नावेद उर्फ बिल्लोरी पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला ऊंचा पीर किदवई नगर लिसाड़ी गेट को हिरासत में ले लिया। उसका साथी नदीम पुत्र मंजूर निवासी कांच का पुल मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जानकारी अफसरों को दी। उसके बाद नावेद उर्फ बिल्लोरी और नदीम तथा थार के स्वामी राजकुमार के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही नावेद उर्फ बिल्लोरी को जेल भेज दिया।

उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। नावेद और नदीम दोनों पर ही जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, ठगी सहित 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही लिसाड़ी गेट थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है।एल ब्लाक चौकी के पास चेकिंग करते समय दो अपराधियों ने दारोगा और सिपाही पर थार चढ़ा दी। फैंटम क्षतिग्रस्त और सिपाही घायल हो गए। एक आरोपी को पकड़ कर थार को बरामद कर लिया। दूसरे की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000