घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मुरादाबाद। थाना कांठ क्षेत्र के गांव दरियापुर रफातपुर में सोमवार की सुबह किसान की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिवार के पुरुष सदस्य सुबह ही खेत पर काम करने के लिए चले गए थे। आरोप है कि हत्यारे ने घर में मौजूद मृतका की देवरानी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला की गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कांठ थाना क्षेत्र के रामगंगा के खादर स्थित गांव दरियापुर रफातपुर में किसान हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे राहुल, सौरभ और गौरव हैं। राहुल सबसे बड़ा बेटा है। आठ साल पहले राहुल की शादी सीमा से हुई थी। इनकी सात साल की बेटी रितिका, तीन साल की दूसरी बेटी चकोर और आठ माह का बेटा रुद्र हैं। हरपाल सोमवार की सुबह राहुल, सौरव और गौरव के साथ खेत पर चारा लेने चले गए थे। राहुल की बड़ी बेटी रितिका स्कूल चली गई थी, जबकि छोटी बेटी गांव में ही खेलने गई थी और बेटा रुद्र घर में ही खेल रहा था। घर में जेठानी सीमा (38 वर्ष) और देवरानी सुधा (31 वर्ष) ही थे। दोपहर को जब सभी लोग खेत से घर पहुंचे तो इन्हें घर में कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर सीमा और सुधा की तलाश की गई।

गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहाश नीचे पड़ी थी। उसके हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए थे। तलाशने के बाद सीमा भूसे के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता हुआ था। महिला की गला रेत कर हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों घटना की सूचना कांठ थाना पुलिस को दी। इसके बाद एएसपी कुंवर आकाश सिंह, सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाड़िया, इंस्पेक्टर क्राइम जय देव सिंह यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि मृतका के पति राहुल ने परिवार की किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। राहुल की तहरीर पर ही पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000