प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर

प्रतापगढ़। नगर पंचायत कुंडा से अपने एक साथी सफाई कर्मचारी की मां के अंत्येष्टि में जा रहे सफाई कर्मचारियों से भरी एक पिकअप बाइक सवार को बचाने  में सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिससे पिकअप में सवार सफाईकर्मी वाहन के नीचे दब गए। चीख पुकार सुन कर पहुंचे ग्रामीण घायलों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।

कुंडा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी पिकअप से अपने रिश्तेदार रामू की मां सुशीला की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने बाघराय जा रहे थे।अवतारपुर गांव के पास सड़क पर सामने से बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। सफाईकर्मी पिकअप के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने दौड़कर गंभीर रूप से घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला व एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बाघराय पहुंचाया।

घायलों में 40 वर्षीय प्रहलाद पुत्र रामकिशन, 35 वर्षीय अक्षय पुत्र छोटई, 40 वर्षीय पप्पू पुत्र अवसानदीन, 40 वर्षीय विमलेश  पुत्र राजाराम, 35 वर्षीय शुभम  पुत्र राजेश, 42 वर्षीय रविंद्र पुत्र रामकिशन, 35 वर्षीय सुनील पुत्र लल्लू, 35 वर्षीय दीपक पुत्र अशरफी, 40 वर्षीय पप्पू पुत्र मोतीलाल, 22 वर्षीय साहिल पुत्र फूलचंद, 35 वर्षीय गोविंद वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण, 35 वर्षीय गोलू वर्ष पुत्र राजाराम, 41 वर्षीय राकेश वर्ष पुत्र सुंदरलाल, 30 वर्षीय पन्ना पुत्र जवाहर प्रसाद, 45 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राम किशन, 25 वर्षीय पिंटू पुत्र दिलीप निवासीगण कुंडा एवं 35 वर्षीय रतन पुत्र देवी दयाल निवासी झींगुर घायल हो गए।

सभी घायलों का सीएचसी बाघराय में इलाज होने के बाद गंभीर रूप से घायल गोलू, साहिल, प्रहलाद, जितेंद्र, रतन, पिंटू, विमलेश, पप्पू समेत 8 लोगों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक बाघराय प्रदीप कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंडा शिवकुमार तिवारी मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। एसडीएम कुंडा भरत राम भी मौके पर पहुंचे और वहां से सीएचसी बाघराय पहुंचे।बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने फोनकर घायलों का हाल जाना।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000