उत्तरप्रदेशजौनपुर मिठाई दुकान में भयंकर हादसा; ब्लास्ट में महिला का सिर धड़ से अलग, दुध खौलाते समय हुई दुर्घटना By Khulasa India News Desk On Oct 22, 2024 446 जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में मिठाई दुकान में ब्लास्ट का मामला सामने आया है। जहां दूध खौलते समय बॉयलर के फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक अन्य महिला का सिर फट गया। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मिठाई बनाने के लिए दूध खौलाया जा रहा था। तभी तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर के ढक्कन से दुकान संचालक की पत्नी मनीता बिंद का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना 446 Share