डेटिंग एप से ठगी का हुआ पर्दाफाश; लड़कों को फंसाकर करते थे ब्लैकमेल, 5 लड़कियां और 3 लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के कौशांबी पुलिस ने एक खतरनाक गैंग का पर्दाफाश किया है जो डेटिंग एप के जरिए लड़कों को बुलाकर उनसे कैफे में जबरन वसूली करता था। इस गैंग में पांच लड़कियां और तीन लड़के शामिल थे। लड़कियां पहले डेटिंग एप पर युवकों से दोस्ती करतीं, फिर उन्हें कैफे पर बुलातीं, जहां उन्हें बंधक बनाकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

कैसे हुआ खुलासा? दिल्ली निवासी एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दैनिक भास्कर के पास मौजूद FIR कॉपी के मुताबिक, युवक ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसे एक लड़की ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर मिलने बुलाया था। लड़की उसे वहां से टाइगर कैफे नामक एक जगह पर ले गई, जो कौशांबी होटल की पहली मंजिल पर स्थित था।

पीड़ित युवक को तब शक हुआ जब उसने देखा कि कैफे का कहीं भी कोई बोर्ड नहीं था और यह ऑनलाइन भी रजिस्टर्ड नहीं था। जब कैफे के अंदर पहुंचा, तो लड़की ने उसे कोल्डड्रिंक ऑर्डर करने को कहा। जैसे ही ऑर्डर किया गया, बिल आया 16,400 रुपए का। विरोध करने पर उसे बंधक बना लिया गया और 50,000 रुपए देने की धमकी दी गई।

112 हेल्पलाइन से मिली राहत पीड़ित ने विरोध किया और मदद के लिए अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने तत्काल 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर दी और युवक की अपहरण व ब्लैकमेल की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया था। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच लड़कियों सहित खालिद, नाजिम और सुमित नामक तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और देख रही है कि इस गिरोह के और भी शिकार हुए हैं या नहीं। पुलिस ने युवाओं को आगाह किया है कि डेटिंग एप्स पर किसी से भी मिलने से पहले पूरी सतर्कता बरतें और अंजाम स्थानों पर जाने से बचें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000