एकता के मायके पर सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस, जिम ट्रेनर ने हत्या कर शव को कानपुर डीएम के आवास कैंपस में था दफनाया

उन्नाव। कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद कानपुर कोतवाली पुलिस ने मृतका एकता गुप्ता के मायके स्थित घर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। 2010 में कानपुर के शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता से शादी करने वाली एकता गुप्ता की हत्या के बाद से परिजनों की स्थिति बेहद गंभीर है।

एकता गुप्ता की हत्या का आरोप जिम ट्रेनर विमल सोनी पर है, जिसने एकता को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कानपुर जिलाधिकारी के आवास कैंपस में दफन कर दिया था। मृतका के शव के कंकाल में तब्दील होने के बाद उसे खोदाई के दौरान बरामद किया गया, जिससे मामला और भी हाईप्रोफाइल बन गया।

इस घटना के बाद कानपुर कोतवाली के दरोगा दीपक ढोडवाल को सुरक्षा व्यवस्था के लिए शुक्लागंज स्थित ऋषि नगर स्थिति एकता के मायके में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की सुरक्षा के लिए यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। हम अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। मृतका के परिजन, जिनमें उसकी मां अनीता, पिता रमेश गुप्ता और भाई हिमांशु एवं आदित्य गुप्ता शामिल हैं, इस समय गहरे सदमे में हैं।

अनीता ने अपनी बेटी के जाने के बाद अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, हमारी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। हम पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। उनके शब्दों में गहरी पीड़ा झलक रही थी और उन्होंने कुछ भी और बोलने से मना कर दिया। इस घटना ने न केवल शुक्लागंज बल्कि पूरे कानपुर में लोगों के बीच एक चिंता का विषय बना दिया है।

पढ़ाई में होनहार थी एकता

मृतका के भाई आदित्य ने बताया कि एकता पढ़ाई में होनहार थी, उसने बीए तक पढ़ाई की थी और हमेशा अच्छे अंक लाती थी।

सरल स्वभाव और मिलनसार थी एकता

एकता के बारे में आस पास के लोगों और उनके रिश्तेदारों से बात की गई तो सभी यही कहते रहे कि गोलू का स्वभाव बहुत ही अच्छा था, वह अपने घरवालों के लिये हर समय खड़ी रहती थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000