नाबालिग से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुरादाबाद। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्योडारा से दादा से मिलाने के बहाने अपहृत की गई नाबालिग के साथ आरोपी ने बलात्कार भी किया था। इस संबंध में पीड़िता के दादा की तहरीर पर देर रात बिलारी थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस नाबालिग को ले जाने वाले बाइक सवार आरोपी को तलाश रही थी। पुलिस को रविवार की शाम आरोपी के करावर गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग बच्चियों को शिकार बनाता है और उसके खिलाफ रामपुर, संभल और मुरादाबाद जिले में रेप कई गंभीर अपराधों के 11 मामले दर्ज हैं।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के स्योंडारा गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शनिवार की शाम को शनिदेव मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थीं। रास्ते में मिले बाइक सवार ने बताया कि उनके दादा ने बुलाया है। इस पर दोनों बहनों को बाइक पर बैठाकर आरोपी आसफपुर रोड की ओर ले जाने लगा। गलत रास्ते पर ले जाने पर छोटी बहन ने शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार ने छोटी बहन को रास्ते में उतार दिया और बड़ी बहन को अपने साथ ले गया। छोटी बहन ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के अपहरण की जानकारी होने पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

आरोपी को तलाशने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को आरोपी की खोजबीन के लिए लगा दिया गया। पुलिस को शनिवार रात लगभग 10 बजे संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बेरनी में बड़ी बहन मिल गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया है। इसके बाद पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आसे पुत्र हरिराम निवासी ग्राम चौकनी थाना सैफनी जनपद रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग का अपहरण करके रेप करने की घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अफसर रात में ही मौके पर जुट गए और पुलिस टीमें रात भर आरोपी की तलाश में जुटी रहीं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को सूचना मिली नाबालिग लड़की का अपहरण करके रेप करने का आरोपी आसे स्योंडारा क्षेत्र में मौजूद है। इस पर एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसका पीछा किया। थाना क्षेत्र के गांव करावर में पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में आसे के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000