विधायक के भाई ने बार बाला पर जमकर उड़ाए नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहजहांपुर। वीएस प्रापर्टी संस्था के सामूहिक समारोह में विधायक के भाई ने बार बाला पर जमकर नोट उड़ाए। एक युवक ने बार बाला को गलत तरीके से छुआ। मामला प्रकाश में रविवार को आया, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे। लोगों ने अश्लील डांस बताते हुए कमेंट किए। विधायक अरविंद सिंह ने पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है।

रविवार सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ। वीडियो में ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह के भाई विमल सिंह बार बाला पर नोट उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वीएस प्रॉपर्टी के शनिवार शाम महानगर केमीडिया  एक होटल में हुए कार्यक्रम का है। कार्यक्रम की दावत वीएस प्रॉपर्टी के ओनर विमल सिंह की ओर से दी गई थी। शहर के साथ-साथ जिला व बाहर के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शनिवार शाम को ही कार्यक्रम में एक बार बाला डांस करने के लिए पहुंची। बार बाला को डांस करते हुए देख कई लोगों ने उसके साथ ठुमके लगाए। इस दौरान विधायक के भाई विमल सिंह ने बार बाला के ऊपर जमकर नोट उड़ाए। जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ तस्वीरों के पास बार बालाओं का डांस चल रहा है। एक युवक बार बाला के साथ अश्लील डांस कर रहा है। जबकि पास में महिलाएं भी हैं। बता दें कि विधायक अरविंद सिंह के भाई विमल सिंह ने हाल ही में वीएस प्रॉपर्टी के नाम से जमीनों के कारोबार की शुरुआत की है। बीते दिनों इसका भव्य शुभारंभ किया गया था। शुभारंभ कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान पंफ्लेट पर विधायक अरविंद सिंह का भी फोटो छपा था। इसके बाद इसी संस्था की ओर से शनिवार को सामूहिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। शनिवार की रात को कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसे रंगीन बनाने के लिए बार बालाओं का डांस रखा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000