ट्रैक्टर को बचाने में पलटी टूरिस्ट बस; हादसे में कोई जनहानि नहीं, आधा दर्जन लोग मामूली चुटहिल

फतेहपुर। गोवा से नेपाल जा रही एक टूरिस्ट बस बुधवार की सुबह बांदा-टांडा मार्ग पर राधानगर थाना क्षेत्र के शाह बाईपास के समीप ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। कई थानों का फोर्स और कई एंबुलेंस भी पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आधा दर्जन लोग मामूली चुटहिल हुए हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी बस चालक एवं मालिक अर्जुन बरेता गोवा से यात्रियों को लेकर नेपाल के रूपादी बार्डर जा रहा था। बस बुधवार सुबह राधनगर थाना क्षेत्र के शाह बाईपास के समीप पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोग दौड़े और सीढ़ी लगाकर साइड की खिड़की से सवारियों को बाहर निकाला। कुछ लोग सामने के टूटे शीशे से बाहर निकले।

मौके पर पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर कल्लू दीक्षित ने डायल 112 में सूचना दी। इसके बाद कई थानों का फोर्स व एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल चले गए। बस में बच्चों सहित 50 लोग सवार थे। ये सभी लोग प्राइवेट बस बुक कर गोवा घूमने के बाद नेपाल जा रहे थे। सीओ सिटी व परिवहन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। हादसे में ननकू यादव, मानकुमारी, सैन्या सहित आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटहिल हुए हैं।

टल गया बड़ा हादसा…

जिस स्थान पर बस पलटी, उसके ऊपर से 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। अगर बस लाइन में छू जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस पलटने के बाद दो फीट पहले पेड़ में टकराने के बाद रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

महिला का पर्स हुआ गायब…

बस में सवार महिला यात्री सुरेंद्री देवी का पर्स बस पलटने के बाद गायब हो गया। काफी देर तक खोजने के बाद भी महिला का पर्स नहीं मिला। बस में न ही अग्निशमन सिलेंडर लगा था और न ही उसमें फस्टएड किट थी। लगेज की वजह से हाइट भी ज्यादा थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000