महिला के यौन शोषण मामले में यूपी सरकार का ऐक्शन, हरदोई में तैनात PCS अफसर संजय कुमार को किया गया सस्पेंड

महिला के यौन शोषण मामले में यूपी सरकार ने ऐक्शन लिया है। हरदोई में तैनात पीसीएस अफसर संजय कुमार को विभागीय जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मेरठ में एसीएम रहते हुए संजय कुमार के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोप है कि मेरठ में एसीएम रहते हुए संजय कुमार ने महिला का यौन शोषण किया और जबरन गर्भपात करा दिया। आरोपों के बाद उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी, जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने उन पर कार्रवाई की है।

यह था मामला…

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी एफसीआई कर्मचारी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। एफसीआई कर्मी ने इसी दौरान डीएम मेरठ से शिकायत कर बताया था कि उसकी पत्नी दिल्ली के करावलनगर की रहने वाली है और साल-2006 में उन्होंने प्रेम विवाह किया था। एफसीआई कर्मी ने यह भी आरोप लगाया कि मां के साथ उनकी पत्नी अभद्रता करती है। इस संबंध में 28 अगस्त साल-2023 को शिकायत की गई थी। इस विवाद में डीएम ने जांच तत्कालीन एसीएम संजय कुमार को दी थी। बाद में महिला ने एसीएम संजय कुमार पर रेप का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।

यह था आरोप…

महिला ने तहरीर में आरोप लगाया था कि जांच और पारिवारिक समझौता कराने के नाम पर उन्हें एसीएम ने अपने आवास पर बुलाया और वहीं पर रेप किया। आरोप था कि एसीएम ने बाद में महिला के गर्भवती होने पर उनका गर्भपात भी कराया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि एसीएम संजय कुमार ने उनकी एक अश्लील वीडियो बना ली थी और ब्लैकमेल कर रहे थे। इस आरोप के बाद डीएम मेरठ ने एक जांच कमेटी बनाई थी।

आरोपों के बाद हुआ था तबादला…

महिला की शिकायत के बाद डीएम ने उनके खिलाफ जांच बैठाते हुए उनके तबादले की सिफारिश की थी। इसके बाद उनका तबादला हरदोई में भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में सहायक निदेशक के पद पर कर दिया गया था। नियुक्ति विभाग ने शिकायत के आधार पर महिला से साक्ष्य मांगे तो पाया गया कि पीसीएस अधिकारी देर रात तक उसके साथ वाट्सऐप पर चैट करते थे। इसके आधार पर नियुक्ति विभाग ने पीसीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000