टैंकर जलता हुआ उत्तरप्रदेशअमेठी लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक और क्लीनर झुलसे By Khulasa India News Desk Last updated Nov 2, 2024 123 अमेठी के जगदीशपुर इलाके से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को अनियत्रित होकर तेल से भरा टैंकर पलट गया जिससे टैंकर में आग लग गई। आग से टैंकर में हो रहे विस्फोट से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। हाईवे पर आवागमन बाधित होने से जाम लगा हुआ है। तेल ले जा रहा टैंकर शनिवार को अचानक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रनकापुर बगाही के पास पलट गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक और क्लीनर को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्घटना 123 Share