यूपी पुलिस के दारोगा ने रची थी ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड की साजिश, कॉल डिटेल से खुल गया सारा खेल

जौनपुर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड में गौराबादशाहपुर पुलिस ने शनिवार को एक एसआई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस हत्याकांड की साज़िश एसआई ने ही रची थी। हत्या के एक दिन पहले से लेकर अब वो आरोपियों के संपर्क में बना हुआ था। पूछताछ के दौरान साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के दो यादव परिवारों के बाच 40 साल से जमीन विवाद चला आ रहा था। बीते 30 अक्टूबर एक पक्ष ने कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष के ताइक्वांडो खिलाडी अनुराग यादव की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर यूपी सरकार को निशाने पर ले लिया था।

हाथ में बेटे का सिर लेकर बिलखती रही मां…

कबीरुद्दीनपुर गांव में हुए इस हत्याकांड की खबर थोड़ी ही देर में पूरे देश में फैल गई। हत्याकांड इतना जघन्य था कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। तलवार से वार के कारण अनुराग का सिर धड़ से अलग हो गया था और उसका कटा हुआ सिर परिजन लेकर बिलख रहे थे। इस घटना के बाद डीएम व एसपी समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर के अंदर छुपे आरोपी के पिता को हिरासत लेकर अन्य कार्रवाई में जुट गई। इसके बाद मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जांच में एसआई का नाम भी आ गया सामने…

हत्याकांड के बाद गौराबादशाहपुर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो इसमें शामिल लोगों के नाम सामने आने शुरू हो गए। सर्विलांस की मदद देने पर एक नाम चौंकाने वाला पुलिस के सामने आया। वह नाम किसी और का नहीं बल्कि मेरठ में तैनात एक पुलिस वाले का ही था। हत्याकांड की कड़ियां जोड़ते-जोड़ते पुलिस मेरठ जनपद के मवाना थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव तक पहुंच गई। राजेश यादव को पूछताछ के लिए गौराबादशाहपुर थाने बुलाया गया। यहां पूछताछ के दौरान ही सामने आया कि राजेश यादव इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला है। घटना के पहले और हत्या के दिन वो लगातार आरोपियों से संपर्क में था।

कॉल डिटेल से खुला सारा खेल…

विवेचना कर रही टीम ने राजेश यादव के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली तो सारी परतें खुल गईं। राजेश यादव हत्यारोपियों के लगातार संपर्क में था। घटना के एक दिन पहले राजेश की लगातार हत्यारोपियों से बात होती रही। घटना के दिन भी उसने कई बार कॉल किया। हत्यारोपी जब फरार हुए तो भी वो संपर्क में बना हुआ था। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000