प्रेमिका की मां, भाई व मंगेतर ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज। मेजा में दो दिन पहले गड्ढे में युवक का शव मिलने के मामले का रविवार को खुलासा हो गया। युवक की हत्या की गई थी और इस वारदात को उसकी प्रेमिका की मां, भाई व मंगेतर ने मिलकर अंजाम दिया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक मंदीप कुमार यादव (25) करछना के चंदेलन का पूरा गांव का रहने वाला था। उसका शव एक नवंबर की सुबह मेजा रोड के अमिलिया खुर्द गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला था। परिजनों से पूछताछ और सर्विलांस के जरिए कुछ अहम जानकारी मिली। पिता ने तहरीर देकर लोहारी, मेजा निवासी निमोनकली के बेटे व उसके अज्ञात साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो मामले का खुलासा हो गया। उसने अपनी मां व बहन के मंगेतर के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की।

बहन से मिलने की जिद पर अड़ा था, पीट-पीटकर मार डाला…

पुलिस के मुताबिक, निमोनकली के नाबालिग बेटे ने पूछताछ में बताया कि मंदीप उसकी बहन से फोन पर बात करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। बहन की शादी कौंधियारा के बारी बजहिया बगहा निवासी प्रदीप पटेल से तय हो गई थी। 30 अक्तूबर की रात भी वह गांव आया और उसकी बहन के बारे में पूछताछ कर रहा था। इस दौरान मां निमोनकली व प्रदीप भी मौजूद थे।

मां के कहने पर उसने व प्रदीप ने लाठी-डंडों से उसे मरणासन्न होने तक पीटा। इसके बाद मरा हुआ समझकर उसे गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में फेंककर भाग आए। इससे पहले उसकी साइकिल व घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडों को घर के पास ही छिपा दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि नाबालिग आरोपी को छोड़कर अन्य दोनों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी के संबंध में उसे किशोर संप्रेषण गृह भेजवाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000