घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशदेवरिया बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस By Khulasa India News Desk Last updated Nov 7, 2024 122 देवरिया। रौली क्षेत्र के जड्डू परसिया गांव के निकट 28 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। समोगर गांव के रहने वाले नेहाल सिंह पुत्र राजू सिंह गुरुवार को करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार होकर पकड़ी बाजार मार्ग पर स्थित जदू परसिया गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच हमलावरों ने नेहाल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। नेहाल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व किसी युवक से विवाद हुआ था। घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगाया गया है। फिलहाल अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है। अपराध 122 Share