माफिया अशरफ का करीबी लल्ला गद्दी गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही दिखा रहा था दबंगई

बरेली। माफिया रहे अशरफ के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी ने चकमहमूद मोहल्ले में दबंगई दिखाते हुए मिट्टी डालकर नाली के पानी का निकास बंद कर दिया। विरोध करने पर उसने एक पार्षद से झगड़ा किया। पार्षद के फोन पर सूचना देने पर थाना बारादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।

बारादरी पुलिस के मुताबिक लल्ला गद्दी ने चकमहमूद में एक ट्राली मिट्टी मंगाकर नाली के किनारे डाल दी, जिससे नाली के पानी का बहाव रुक गया। मना करने पर आरोपी लोगों को धमकाने लगा। इसी बीच पार्षद ने भी उसे समझाया, लेकिन वह विवाद करने पर उतारू हो गया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि पार्षद ने फोन पर शिकायत की थी कि लल्ला गद्दी मिट्टी डालकर पानी का बहाव बंद कर रहा है। विरोध करने पर गुंडई दिखा रहा है। शिकायत के बाद उसे पकड़ लिया गया।

जेल से बाहर आते ही दिखाने लगा दबंगई

लल्ला गद्दी पर जेल में बंद रह चुके माफिया अशरफ को सुविधाएं पहुंचाने का आरोप लग चुका है। इसी प्रकरण में वह कई माह तक जेल में रह चुका है। कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। बताते हैं कि जेल से बाहर आते ही आरोपी फिर से दबंगई दिखाने लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000